फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Taking from home minor rape

घर से उठाकर नाबालिग से गैंगरेप

Fri, 25 Nov 2016 10:39 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Taking from home minor rape
गैंगरेप
मवई थाने की बाबाबाजार चौकी क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने रेप किया और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात कर आप बीती बताई।
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद हरकत में आई थाना पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। एसएसपी ने लापरवाही के आरोपी बाबाबाजार चौकी प्रभारी और मवई थाने के एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पूर्व किशोरी की मां अपने मायके गई थी। किशोरी व उसका भाई घर पर टीवी देख रहे थे। मां ने बताया कि रात तकरीबन 11 बजे गांव के राजकुमार व चन्द्र भान घर पहुंचे और जबरदस्ती किशोरी को उठा ले गए और उससे दुराचार किया, जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बताया कि आरोपी दबंग है। डर से वह दो दिन बाद 17 नवंबर को हिम्मत जुटा थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने तहरीर लेकर जांच करने की बात कही। कई दिन बीत जाने के बाद जब आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया तो शुक्रवार को एसएसपी के मुलाकात कर पूरी घटना बताई।


एसएसपी अनंत देव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मवई थानाध्यक्ष को फटकार लगाई और रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद मवई थाने में मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed