{"_id":"57336f4c4f1c1b8039919a9d","slug":"tailor-attack-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जी को सरेराह पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्जी को सरेराह पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 11 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गंगौली चौराहे स्थित दुकान से घर जा रहे एक दर्जी (टेलर) पर मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने हमला बोल लहूलुहान कर दिया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। बुधवार को ट्रॉमा सेंटर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के जानापुर मजरे रैकड़पुर गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति (27) पुत्र गुरुलाल पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गंगौली चौराहे पर पिछले एक महीने से किराए की दुकान में सिलाई का काम करता था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे के बाद वह साइकिल से घर जाने के लिए निकला लेकिन वह रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।
गंगौली चौराहे पर पहुंचने से पहले गांव को जाने वाले खड़ंजे पर राधेश्याम बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिला। परिवारीजनों ने बताया कि उसके सिर पर मजबूती से प्रहार किया गया था। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इस बाबत थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई।
मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों को तलाशा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।