फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   student leader arrested in firing on Textiles

मद्रास टेक्सटाइल्स पर फायरिंग का आरोपी छात्रनेता गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2015 10:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
सुभाष नगर मोतीबाग स्थित मद्रास टेक्सटाइल्स पर 31 अगस्त की रात हुई फायरिंग व्यापारी को डराकर 50 लाख रुपये रंगदारी वसूलने के लिए की गई थी। पुलिस ने बुधवार को साकेत कॉलेज के एक छात्रनेता को गिरफ्तार करके वारदात के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन


आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी सिटी आरएस गौतम ने पत्रकारों को बताया कि 31 अगस्त की रात मद्रास टैक्सटाइल्स पर फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन


गोली शोरूम के गेट के शीशे में लगी थी। प्रकरण में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को टीम ने रीडगंज स्थित आंख अस्पताल तिराहे से बाइक सवार खुर्दाबाद निवासी संजय यादव को तमंचा, कारतूस व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में संजय ने कबूला कि व्यापारी से 50 लाख रुपये रंगदारी वसूलने के लिए साकेत कॉलेज के सामने चाय की दुकान पर साजिश रची गई थी।

घटना के दिन वह तथा गोंडा के मनकापुर बाजार निवासी सलमान व तरबगंज के अमदही निवासी दिग्विजय सिंह के साथ विक्रम उर्फ छोटू की बाइक से निकले थे। राजकरण स्कूल के पास सलमान बाइक से उतर गया।

इसके बाद दोनों मोतीबाग पहुंचे और दिग्विजय ने मद्रास टैक्सटाइल्स पर फायरिंग की। वारदात के बाद 18 सितंबर को दिग्विजय ने फर्जी आईडी से सिमकार्ड खरीदकर व्यापारी को धमकाकर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी।

उधर, घटना के बाद मुंबई गए सलमान व दिग्विजय को वहां पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि संजय व दिग्विजय साकेत कॉलेज के छात्र हैं और छात्रसंघ चुनाव लड़ चुके हैं।

इन लोगों की योजना व्यापारी के पैर में गोली मारकर दहशत फैलाने तथा 50 लाख रुपये रंगदारी वसूलने की थी। दोनों ने व्यापारी को कई बार फोन करके धमकाकर रंगदारी मांगी थी।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने आदित्य कुमार निवासी कंधारी बाजार कोतवाली नगर के मोबाइल फोन में फर्जी आईडी का सिमकार्ड लगाकर रंगदारी मांगी थी। आदित्य की तलाश कराई जा रही है।


जबकि सलमान व दिग्विजय को वारंट के आधार पर मुंबई से लाया जाएगा। वारदात का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने दस हजार व व्यवसायी गोपी मोटवानी निवासी रामनगर कॉलोनी की ओर से 51 हजार ईनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed