फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   street vendors beaten by diwan , broken hand

दीवान ने रेहड़ी वाले को पीटा, हाथ टूटा

Fri, 21 Aug 2015 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
सावन झूला मेले में गुरुवार की शाम एक रेहड़ी वाला पुलिस की बर्बर कार्रवाई का शिकार हो गया। नयाघाट पुलिस के दीवान ने बिना किसी कारण लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका एक हाथ टूट गया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए अवध ठेला पटरी सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य एसपी सिटी आरएस गौतम से मिले। एसपी सिटी ने सीओ को जांच सौंप कर कार्रवाई की आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित राजकुमार निवासी राजघाट के मुताबिक गुरुवार शाम वह नयाघाट पर वाहन पार्किंग के सामने अमरूद का ठेला लगाए था। इसी बीच उसके पास चौकी के दीवान पहुंचे और भड़कते हुए उसे डंडे से पीटने लगे। जब वह बेसुध हो गया तो उसे छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने उसे श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सरे कराया गया तो डॉक्टर ने उसका हाथ फ्रैक्चर बताया है। ठेला पटरी सेवा समिति के अध्यक्ष पवित्र साहनी ने बताया कि समिति के वीरेंद्र गुप्त, दीपक, ओंकार गुप्त, पंकज आदि ने एसपी सिटी से मुलाकात की और तहरीर दी। बताया कि एसपी सिटी ने सीओ को मामले की जांच सौंप कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed