फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Strangled by a scarf tightly killing teenager

दुपट्टे से गला कस किशोरी की हत्या

Mon, 08 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Strangled by a scarf tightly killing teenager
तारुन थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी की उसके ही दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई और शव नदी में फेंक दिया गया। सोमवार को लड़की का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के केवलापुर मजरे पाण्डेय का पूरवा की रहने वाली लक्ष्मी (13) पुत्री नन्हकाई निषाद रविवार की शाम अपने पड़ोसी रामदास निषाद के घर आयोजित तेरहवीं भोज में जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन रात में वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


परिवारीजन तथा ग्रामीण किशोरी की तलाश में जुटे थे। पड़ताल में पता चला कि लक्ष्मी ने वहां भोजन किया फिर उसके बाद कहीं चली गई। सोमवार को गांव की वृद्धा पार्वती अपने खेत को देखते हुए लगभग दो बजे नलकूप किनारे पहुंची तो विशुही नदी में उसे एक किशोरी का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी किशोरी के परिवारीजनों को दी। मृतका के गले में उसका दुपट्टा कसा था और नाक व मुंह से खून रिसा हुआ था। वह तकमीनगंज के राजपती इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ती थी।


थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि किशोरी की गला कसकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट लिखकर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed