{"_id":"58c82e384f1c1b1e6132a9f8","slug":"stolen-in-sai-temple-and-mobile-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं मंदिर व मोबाइल दुकान में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साईं मंदिर व मोबाइल दुकान में चोरी
फैजाबाद
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को शिव-शनि साईं मंदिर में चोरी के बाद टूटा पड़ा दान-पात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौहार पर पुलिस चौकसी के बीच चोरों ने नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित साईं मंदिर तथा एक मोबाइल की दुकान में हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की ओर से शिकायत पुलिस को दी गई है। होलिका दहन के दिन रविवार की देर शाम नगर कोतवाली के ऋषि टोला क्षेत्र स्थित शिव शनि साईं धाम मंदिर का दानपात्र तोड़ चोरों ने दानपात्र में रखी चढ़ावे की रकम पार कर दी।
प्रबंधक राकेश सिंघल की सिायत पर मौका-मुआयना करने पहुंची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मेें दो युवक चोरी करते दिखे हैं। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर फुटेज में दिख रहे युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सोमवार की रात जीआईसी रोड स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दुकान में हाथ साफ कर दिया।
दुकान मालिक अरमान ने बताया कि दुकान के पिछले हिस्से में परिवार रहता है। रात लगभग सवा दो बजे आहट होने पर हल्ला-गोहार मचाई तो आस-पास के लोग दौड़े। इसी बीच चोर भाग निकले। दुकान से विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन, ब्लू ट्रूथ, माइक्रो चिप व अन्य सामान चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
उधर चोरों ने राजकीय महिला चिकित्सालय के सामने स्थित एक चाय की दुकान पर भी हाथ साफ किया। चाय दुकान का छोटा गैस सिंलेंडर आदि लावारिश मिला है। दुकानदार वजीरगंज जप्ती निवासी कल्लू शुक्ला का कहना है कि गल्ले में रखी नकदी चोरी हुई है। मंगलवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।