{"_id":"4365a144094014a3f0acbf5d09736543","slug":"sp-worker-shot-at-highway-condition-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सपा कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर सपा कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत गंभीर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात रास्ते में झगड़ रहे बाइक सवारों ने बीच-बचाव पर एक सपा कार्यकर्ता को गोली मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जख्मी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
दर्शननगर क्षेत्र के सरेठी गांव निवासी रामजी यादव उर्फ भल्लू रात को हाईवे पर जा रहे थे। रास्ते में गोगुल ढाबे के पास दो बाइक सवार आपस में झगड़ रहे थे।
उन्होंने वहां रुक कर बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस पर एक बाइक सवार ने उन्हें गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली उनके सीने में लगी।
वारदात के बाद बाइक सवार भाग निकले। सूचना पर अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उसने जख्मी रामजी यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि फरार युवकों की तलाश की जा रही है।