फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shoot Sarraf looted

सर्राफ को गोली मार लूटा

Tue, 17 Nov 2015 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
पटरंगा थानाक्षेत्र के गनौली के निकट हाईवे पर मवई चौराहे से सराफा दुकान बंद कर घर वापस आ रहे सराफा व्यवसायी पर मंगलवार शाम बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार जेवरात व कैश से भरा बैग लूट लिया है।
विज्ञापन


व्यवसायी को तीन गोली लगी है, गंभीर हालत में पुलिस ने उसे सीएचसी रुदौली पहुंचाया। जहां लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पटरंगा एसओ, सीओ व एसपी देहात पहुंचे और मामले की जांच की। हमलावर फरार हैं।
विज्ञापन


रुदौली नगर के टेढ़ीबाजार मोहल्ला निवासी कैलाशचंद वैश्य पुत्र कामता प्रसाद (45) की मवई चौराहे पर सराफा दुकान है। वे अपने पुत्र किशन (18) के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवई चौराहे से ही पीछा करते आ रहे दो बाइक पर सवार बदमाशों ने मंगलवार शाम गनौली के निकट ओवरटेक कर बाइक रुकवा दी। व्यवसायी से बैग छीनने लगे, इस दौरान छीनाझपटी के बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

तीन गोली व्यापारी को लगी है। एक गोली कैलाश के पेट, एक कमर में और एक सीने के पास जा लगी। वह बाइक के पास गिर गया। इस दौरान दहशत में उनका पुत्र छिप गया था।

बदमाश नकदी व गहने से भरे बैग लेकर भाग गए। पटरंगा थानाध्यक्ष इंद्रेश यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कैलाश को सीएचसी पहुंचाया। सीओ संतोष कुमार व एसपी देहात कुलदीप नारायण पहुंचे।


सीओ ने बताया कि पटरंगा में एक ही दिन घटी तीनों घटनाओं का जल्द ही पर्दाफाश कर देंगे। एसओ ने बताया कि बाइक पर पिता-पुत्र ही सवार थे। बेटे को भी मामूली चोट आई है। कितने की लूट हुई बेटा नहीं बता पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed