{"_id":"890c155fe9d9562be3482c1617d120fc","slug":"sharp-weapons-attacked-the-elderly-seriously-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से अधेड़ पर हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से अधेड़ पर हमला, हालत गंभीर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबकि अंधेरे का फायदा उठा हमलावर बकचुना जंगल के रास्ते भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है मगर परिवारीजनों ने खंडासा थाने में अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई है। खंडासा के बकचुना पूरे वैश्यन निवासी गजराज सिंह (55) पुत्र हौसिला सिंह रविवार की रात करीब नौ बजे कुमारगंज बाजार से अपनी दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
काली अंधेरी रात में बकचुना जंगल पूरे पाठक के पास घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से उनके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
खून से लथपथ गजराज वहीं गिर पड़े। बताते है कि हमलावर रात का फायदा उठाते हुए जंगल के रास्ते भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालत को गंभीर होते देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अधेड़ पर हमले के पीछे के कारणों का पुलिस अभी पता नहीं लगा सकी है।