{"_id":"5798ee734f1c1bc06121e3d8","slug":"seven-arrested-in-murder-and-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या व डकैती में सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या व डकैती में सात गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में हत्या व डकैती का खुलासा करते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के जोगीतारा स्थित आवास में डेढ़ साल पहले हुए ट्रांसपोर्टर-व्यवसायी रमेश गोयल की हत्या व कैंट थाने के मझवा गद्दोपुर में रिटायर्ड फौजी के घर हुई डकैती समेत कई मामलों का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया।
मामले में पुलिस ने आजमगढ़ जिले में तैनात एक सिपाही के बेटे समेत सात को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद किया गया है। अभी दो और लोगों की पुलिस को तलाश है। इस उपलब्धि पर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी मोहित गुप्ता ने मीडिया को बताया कि डेढ़ साल पहले 17 जनवरी की रात जोगीतारा निवासी ट्रांसपोर्टर-व्यवसायी रमेश गोयल के घर में घुसकर उनपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था।
विज्ञापन
चार दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत होने के बाद पुलिस ने पत्नी लक्ष्मी गोयल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया था।
गुलाबबाड़ी के पास से पुलिस टीम ने आजमगढ़ में तैनात सिपाही भगवान यादव के बेटे बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र स्थित मझौला निवासी कृष्णा यादव, पूराकलंदर के सरियावां निवासी रामजग उर्फ छोटू व बलराम पासी, इनायतनगर के संडौली निवासी गुरुदीन व खिहारन डरवा निवासी महेश यादव तथा नगर कोतवाली के खोजनपुर निवासी राजीव उर्फ रिंकू यादव को गिरफ्तार किया।
खोजनपुर रामनगर निवासी तुफैल अहमद को उसकी फर्नीचर की दुकान से पकड़ा गया। पुलिस को रमन तिवारी निवासी उसरु व दिलशाद निवासी कोटसराय की तलाश है। घटना वाले क्षेत्र में कृष्णा किराये पर रहता था। वारदात तुफैल की साजिश से अंजाम दी गई।
बलराम पूराकलंदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और लूट-चोरी में चार बार, महेश यादव हत्या के प्रयास में, रामजग नगर कोतवाली व पूराकलंदर थाने से चोरी व चोरी के प्रयास में व तुफैल चोरी में जेल जा चुका है।
उन्होंने बताया कि रामजग के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, गुरुदीन के कब्जे से रमेश गोयल की वोटर आईडी व ड्राइविंग लाइसेंस, महेश यादव के पास से चाकू व तुफैल के पास से तमंचा-कारतूस मिला है।
इन लोगों ने 8 जून की रात कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर मझवा निवासी रिटायर्ड फौजी राकेश सिंह के घर डकैती, फतेहगंज गल्ला व्यवसायी से सहादतगंज के पास लूट का प्रयास, सोहावल के गल्ला व्यापारी से सलारपुर में लूट का प्रयास, मया बाजार में सराफा कारोबारी से लूट का प्रयास, देवकाली सरिया व्यवसायी के यहां चोरी के प्रयास समेत बाराबंकी व अंबेडकरनगर में लूट-चोरी की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तारी में शामिल कोतवाल एएम जायसवाल, दारोगा पीपी सिंह, मारकण्डेय सिंह, राजेश सिंह तथा स्वाट टीम प्रभारी अजय सिंह समेत सहयोगियों को इनाम देने की घोषणा की गई है।