{"_id":"683904516ee702cd0b746ec46b59d2b0","slug":"school-bus-clashed-with-tractor-trolley-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस से भिड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस से भिड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सात घायल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हनुमतनगर बाजार के पास गुरुवार सुबह कोहरे के बीच एक स्कूली बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। इसमें बस में सवार छह बच्चे और ट्रैक्टर चालक जख्मी के हो गए। इनमें दो को जिला अस्पताल भेजा गया है।
नाका क्षेत्र स्थित एचसीजे एकेडमी की बस बच्चों को स्कूल लाने के लिए हनुमतनगर होते हुए अंकवारा गांव की ओर जा रही थी। बस हनुमतनगर से चंद कदम दूरी पर पहुंची थी कि आगे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोहरे की वजह से भिड़ गई।
उस समय स्कूली बस में छह बच्चे सवार थे। भिड़ंत के कारण दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। बस पर सवार बच्चों को चोटें आई। घटना की जानकारी पर आसपास के गांव के लोग पहुंचे तो बच्चों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इनका प्राथमिक उपचार कराया गया। जख्मी बच्चों में आदित्य प्रजापति, सरिता, सांभवी, अविरल, आदित्य वर्मा के साथ छह बच्चे शामिल है। इनमें ज्यादा जख्मी आदित्य और सांभवी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद बस का चालक भाग निकला। ट्रैक्टर चालक बलदेव तिवारी को भी चोटें आई हैं। ट्रैक्टर महराजगंज के पुरसाएं मजरे खानपुर से शुगर मिल जा रहा था।
एसओ सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि जख्मी बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।