{"_id":"cae16cbe8c8c416e1a464525e49633ac","slug":"rural-man-unconscious-extracted-28-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को बेहोश कर निकाले 28 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को बेहोश कर निकाले 28 हजार रुपये
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को बेहोशी की दवा सुंघाकर जेब में रखे 28 हजार रुपये निकाल लिए।
यह वारदात उस समय हुई जब वह बैंक में रुपये जमा करने के लिए गया था लेकिन उसे नित्यक्रिया के लिए अचानक नहर की तरफ जाना पड़ा।
रुदौली के जमदरा ग्राम निवासी भगवानदीन ने बीते गुरुवार को अपनी भैंस 28 हजार रुपये में बेची थी। वही रकम जमा करने के लिए वह भारतीय स्टेट बैंक की भेलसर शाखा में पूर्वाह्न 11 बजे के करीब गया हुआ था।
बैंक में जमा पर्ची भरने के बाद भगवानदीन के पेट में अचानक दर्द होने लगा और वह भेलसर पेट्रोल पंप के बगल माइनर पर नित्यक्रिया के लिए चला गया।
इसी बीच पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसे पकड़कर बेहोशी की दवा सुंघा दी और जेब में रखे 28 हजार रुपये निकाल कर चलते बने।
लगभग दो घंटे तक वह बेहोशी की हालात में वहीं पड़ा रहा। उसे जब होश आया तो बिना किसी को घटना के बारे में बताए अपने रिश्तेदार मुस्कबाद के यहां चला गया।
रुदौली कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है फिर भी जांच करवाई जाएगी।