फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rs 1.57 lakh looted from clerk

बैंक के सामने क्लर्क से दिनदहाड़े लूटे 1.57 लाख

Wed, 03 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Rs 1.57 lakh looted from clerk
लूटपाट के बाद पुलिस के साथ जाता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की चौकसी के बीच बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सिविल लाइन स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के सामने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर दिनदहाड़े एक लाख 57 हजार रुपये लूट लिये।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर तीनों लुटेरे भाग निकले। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी व नगर कोतवाल मौके पहुंचे और घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन


शहर के पॉश कॉलोनी कौशलपुरी में रहने वाला गोपाल श्रीवास्तव पुत्र गिरीश श्रीवास्तव नगर कोतवाली के रीडगंज स्थित सीएमएस इन्फो फाइनेंस कंपनी में लिपिक पद पर काम करते हैं। फाइनेंस कर्मी की ओर से एजेंट के माध्यम से उपभोक्ताओं से रोजाना रकम की वसूली कराई जाती है और वसूली की रकम कंपनी के बैंक खाते में जमा कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज की तरह गोपाल एक लाख 57 हजार रुपये एक काले बैग में रखकर अपनी बाइक से जमा करने सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक जा रहे थे। बैंक के बगल स्थित खाली अहाते में बाइक खड़ी कर वह पैदल दोपहर लगभग दो बजे बैंक की ओर जा रहे थे।

इसी बीच मौके पर पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों में से दो ने गोपाल को गन प्वाइंट पर ले लिया और बैग छीन लिया। बैग छीनने के बात जेल अधीक्षक के आवास के रास्ते भाग निकले। हल्ला-गोहार पर बैंक पर तैनात सुरक्षा कर्मी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई।

एसपी सिटी संकल्प शर्मा, सीओ सिटी डा. राजेश तिवारी व नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना के बाद पीड़ित को साथ लेकर पुष्पराज चौराहा स्थित एक निजी बैंक शाखा चले गये। जहां पुलिस ने पीड़ित से बदमाशों तथा वारदात की विस्तार से जानकारी ली।


नगर कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि बाइक सवार तीन युवकों ने फाइनेंस कर्मी से एक लाख 57 हजार रुपये छीना है। पीड़ित की ओर से तहरीर लिखी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed