फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Road accident in fog, killing one

कोहरे में हादसा, एक की मौत

Wed, 13 Jan 2016 11:23 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Road accident in fog, killing one
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी-रामपुरभगन मार्ग पर बुधवार सुबह घने कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन में आमने-सामने  टक्कर हो गई। इसमें पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध बीकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बीकापुर तहसील क्षेत्र के पिपरी-रामपुरभगन मार्ग पर सुबह के वक्त घना कोहरा छाया हुआ था। तकरीबन आठ बजे के आसपास मसौधा चीनी मिल से गन्ना तौल करा कर वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की राम विद्यालय गुंधौर के पास सामने से आ रही पिकअप से जबर्दस्त टक्कर हो गई। पिकअप वाहन के चालक प्रेम कुमार वर्मा (22) पुत्र आशाराम वर्मा निवासी नेतवारी चतुरपुर थाना तारुन की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


फैजाबाद नवीन मंडी टमाटर बेचने के लिए जा रहे पिकअप में सवार शैलेंद्र जायसवाल (21) निवासी नेतवारी चर्तुपुर, आशीष कुमार (20) निवासी ककराही तारुन, संतोष कुमार (33) निवासी गोदवा तारुन, राधेश्याम (30) निवासी नेतवारी चर्तुपुर, अरविंद (20) निवासी कुंवरपुर तारुन व संतराम (42) निवासी कुंवरपुर थाना तारुन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बीकापुर भेजवाया। जहां मौजूद डा. सतीश चंद्रा ने गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र जायसवाल व आशीष कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया है। मृतक युवक के पिता आशाराम वर्मा की तहरीर पर अज्ञात टैक्टर-ट्रॉली चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पीएम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed