फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   retired soldier beat his wife and childern

रिटायर्ड सिपाही ने पत्नी व बच्चों को पीटा

Fri, 26 Jun 2015 11:53 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में शुक्रवार दोपहर एक रिटायर्ड सिपाही ने पत्नी, बेटे व बेटियों पर जुल्म ढाया। दूसरी शादी करने के मंसूबे पर परिवारीजनों के पानी फेर देने पर रिटायर्ड कांस्टेबल जवाहरलाल ने पत्नी प्रेमा देवी की पिटाई कर उस पर बंदूक तान दी।
विज्ञापन


मां के बचाव में दौड़े उसके बेटे कृष्ण कुमार कोरी की भी बाप ने पिटाई कर उसकी आंख में पिसी मिर्च झोंक दी। सिपाही की पत्नी ने अपने बेटे कृष्ण कुमार के साथ तारुने थाने में जवाहरलाल के विरुद्ध तहरीर दी। बताया गया कि जवाहर लाल ने अपने दोनों बेटों अरुण कुमार व कृष्ण कुमार को पहले से ही घर से अलग कर दिया।
विज्ञापन


अरुण लखनऊ में सिपाही के पद पर तैनात है। पत्नी प्रेमा देवी को भी चार माह पहले  जवाहर लाल ने घर से निकाल दिया था जो लखनऊ में बेटे के साथ थी। प्रेमा देवी ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है।  इससे वह घर वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी दो विवाहित बेटियॉं दुर्गा व लक्ष्मी भी मायके आयी थीं। बेटियों को भी कई दिन से बाप प्रताड़ित कर रह था। शुक्रवार की सुबह प्रेमा देवी को उसके पति ने घर से निकालना चाहा।  पत्नी के विरोध करने पर उसे मारपीट कर तख्त पर पटक दिया और उसके ऊपर बंदूक तानकर जान से मारने का प्रयास किया।


शोर सुनकर मॉं के बचाव में दौड़े कृष्ण कुमार को भी बाप ने पीट कर जेब में पहले से रखे लाल मिर्च का पाउडर उसके चेहरे पर झोंक दिया। थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि प्रकरण गंभीर है । इसलिए जांच कराकर आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed