{"_id":"58c9674f46fd8f165377cfd0139bf184","slug":"reflex-tempo-collided-with-the-bicycle-track-nine-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल ट्रैक से टकरा पलटा टैंपो, नौ जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल ट्रैक से टकरा पलटा टैंपो, नौ जख्मी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन रोड होते हुए फतेहगंज की ओर जा रहा एक टैंपो शुक्रवार की दूसरी पहर फेसू कार्यालय के सामने साइकिल ट्रैक के पिलर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से टैंपो चालक और वाहन में सवार आठ घायल महिलाओं को जिला अस्पताल भिजवाया।
यहां डॉक्टरों ने चालक की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। कैंट थाना क्षेत्र के गौरापट्टी और नगर कोतवाली के हसनू कटरा निवासी महिलाएं नगर कोतवाली के ऋषि टोला जाने के लिए नियावां रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास से एक टैंपो में सवार हुई थीं।
टैंपो सिविल लाइन चौराहा होते हुए जेल रोड के रास्ते फतेहगंज की ओर जा रहा था कि फेसू कार्यालय के सामने टैंपो का पहिया साइकिल ट्रैक के किनारे लगे पत्थर से टकरा गया और दग गया जिससे टैंपो पलट गया। चीखपुकार मचने पर स्थानीय लोग दौड़े। वहीं पुलिस लाइन जा रहे एसपी सिटी आरएस गौतम भी पहुंच गये।
विज्ञापन
पुलिस ने गंभीर घायल चालक 24 वर्षीय दाउ और चोटहिल महिलाओं कैंट थाने के गौरा पट्टी निवासी जेबा मुश्ताक, शाइस्ता परवीन, शमशाद रेहाना, नाज और नगर कोतवाली के हसनू कटरा निवासी सगी बहनों शिवली व शाहजहां, रेशमा को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चालक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी का इलाज किया जा रहा है।