फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Railway stations were raided at night

रेलवे स्टेशनों पर हुई रात में छापेमारी

Tue, 05 Jan 2016 10:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट के एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले, दिल्ली-कानपुर के बीच ट्रेन उड़ाने की धमकी और आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जीआरपी ने रात में भी छापेमारी अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन


जीआरपी के नये प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने दरोगाओं व बलाें के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत और मुस्तैदी देखी। सोमवार रात नौ बजे से शुरू अभियान करीब छह घंटे बाद तीन बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन


उनके निशाने पर अयोध्या का रामघाट हाल्ट स्टेशन, अयोध्या और अंत में फैजाबाद था। सूत्रों के अनुसार तीन दिन पूर्व आये नये प्रभारी थानाध्यक्ष रात नौ बजे के बाद चुपचाप फैजाबाद रेलवे स्टेशन जा धमके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी रजिस्टर देखा। वहीं से उप निरीक्षक विजय कुमार शर्मा, श्यामदेव चौधरी और दूसरे कई सिपाहियों को तत्काल वर्दी पहनकर स्टेशन पहुंचने को कहा। सभी को बड़ी गाड़ी में बैठाया और बिना कुछ कहे पूर्वोत्तर रेलवे के रामघाट हाल्ट पहुंचने का निर्देश चालक को दिया।

स्टेशन पूरी तरह सूना मिला, लेकिन वहां दो सिपाही ड्यूटी बजाते मिले। इसके बाद पूरा अमला अयोध्या पहुंचा। यहां चौकी के सिपाही ड्यूटी पर तैनात मिले। बताते हैं कि प्रभारी ने सभी को साथ लेकर रात में ही स्टेशन पर जांच शुरू करवा दिया।

उनके नेतृत्व में सोत-जागते संदिग्ध व्यक्तियों व उनके सामानों को परखा गया। यहीं पर मनकापुर जाती डाउन सरयू एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा, डाउन बरेली-वाराणसी, अप माल्दा-दिल्ली की सघन तलाशी हुई। बाद में पूरा दल फैजाबाद पहुंचा।

यहां अप वाराणसी-बरेली जनता एक्सप्रेस खंगाली गयी। जांच में सब कुछ सामान्य मिला। प्रभारी एसओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने इस सरप्राइज चेंकिंग पर कहा कि ठंड के दिनों में रात में अपराध की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।


ट्रेनों और स्टेशनों पर ड्यूटी करने वाले सुरक्षा बल के जवान भी सुस्त हो जाते हैं। आतंकी घटनाओं और धमकियों को देखते हुए रात में चेकिंग की गयी। आगामी गणतंत्र दिवस के बाद भी सर्दी की रात में औचक निरीक्षण चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed