फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Put another account Kanya Vidya

दूसरे के खाते में डाल दिया कन्या विद्याधन

Wed, 30 Dec 2015 11:30 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते एक छात्रा का कन्या विद्याधन उसी के नाम वाली दूसरी छात्रा के खाते में पहुंच गया। कन्या विद्याधन की रकम न मिलने पर छात्रा के अभिभावकों ने भाग-दौड़ व पड़ताल शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने संबंधित छात्रा के अभिभावकों को पत्र भेजा, फिर रकम वापस बैंक में जमा कराने को कहा। लेकिन कन्या विद्याधन की रकम वापस बैंक को नहीं दी गई तो अब प्रबंधन ने छात्रा पर गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मसौधा स्थित उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एसपी वर्मा ने बुधवार को बताया कि उनके यहां सीमा कुमारी नाम की छात्रा का बैंक खाता है। छात्रा के खाते में कन्या विद्याधन की रकम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिपिक की गलती से कन्या विद्याधन की रकम सीमा कुमारी के बजाय सीमा मौर्या निवासी सनेथू थाना पूराकलंदर के बैंक खाते पर चढ़ गई। सीमा मौर्या ने रकम निकाल इसका उपयोग कर लिया।

वास्तविक छात्रा की ओर से शिकायत के बाद जांच में मामले की जानकारी हुई तो रकम वापस करने को कहा गया, लेकिन सीमा मौर्या की ओर से रकम वापस नहीं की गई। जिसके चलते नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।


एसएसपी के पीआरओ वेदनाथ दूबे ने बुधवार को बताया कि बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने सीमा मौर्या के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed