फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   police beaten by villagers

पुलिस को ग्रामीणों ने पीटा

Fri, 17 Jul 2015 11:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रमऊपुर गांव में पुलिस चौकी मोतीगंज के दीवान व एक सिपाही की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल भिजवाया है। बताया गया कि दोनों पुलिसकर्मी एक शिकायत की जांच में गांव गए थे।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच की बताई जा रही है। गांव के लोगों के मुताबिक यहीं के रहने वाले राजकरन दुबे की विवाहित पुत्री मीना देवी ने चौकी पर शिकायत की थी कि गांव के ही राजकरन उर्फ गुड्डू और श्याम करन उर्फ कल्लू ने उसकी जमीन कब्जा करके यूकेलिप्टस का पेड़ लगा लिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि चौकी के दीवान सुरेंद्र प्रताप सिंह व सिपाही सुरेंद्र नाथ शर्मा इसी की जांच के सिलसिले में गांव पहुंचे थे। आसपास के लोगों के मुताबिक जांच के दौरान इन लोगों ने लगाए गए पेड़ों को उखाड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पर हमला बोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी-डंडे, लात-घूंसों से दीवान व सिपाही की पिटाई की गई। इस बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दीवान व सिपाही को जिला अस्पताल के लिए भिजवाया। इसके बाद सीओ बीकापुर महेंद्र प्रताप भी मौके पर पहुंच गए।


उन्होंने भी जांच-पड़ताल की। चर्चा रही कि दोनों भाइयों में एक के खिलाफ पुलिस में तीन-चार मामले भी दर्ज हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि घायल दीवान व सिपाही को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed