{"_id":"71455bfefb197741f8a79b124414be14","slug":"outpost-charge-udedi-skinned-brother-threatened-to-kill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी ने उधेड़ी चमड़ी, भाई को जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी प्रभारी ने उधेड़ी चमड़ी, भाई को जान से मारने की धमकी दी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी सीओ दफ्तार से जैसे ही बयान देकर निकला, उसे दबोच लिया और सीधे चौकी ले गए। वहां पेड़ से पिटाई शुरू कर दी। इस मामले में चौकी प्रभारी, दो सिपाहियों समेत पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गोगांवा के व्यापारी ध्रुव यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सलमान से बकाया रकम और डीजीपी से की गई शिकायत का ब्यौरा दिया गया है।
उसने कहा ज्यों ही वह सीओ दफ्तर से बाहर आया भेलसर चौकी प्रभारी ओमकार नाथ यादव, सिपाही एजाज व अमरनाथ के साथ मौजूद सलमान व अन्य अज्ञात तीन-चार लोग पकड़कर भेलसर चौकी उठा ले गए। जहां पर चौकी प्रभारी समेत सभी ने जमकर मारा-पीटा।
विज्ञापन
बचाव में जब मेरे भाई प्रहलाद पहुंचे तो इन लोगों ने मेरे भाई को जान से मारने से धमकी देते हुए दौड़ा लिया। घायल व्यापारी ने बताया कि उसे डंडे व पट्टे से पीटा गया है।
किसी तरह पीड़ित के भाई ने मामले की सूचना क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामचंद्र यादव को दी। विधायक रामचंद्र यादव का कहना है कि पीड़ित को पुलिस ने चौकी में मारा-पीटा है।
उन्होंने लोगों के साथ चौकी पर पहुंचकर मेरी जान बचाई। लेकिन भीड़ का आक्रोश देख सभी दरोगा-सिपाही चौकी खाली कर भाग गए। घायल व्यापारी बेहोश पड़ा था।
बाद में एसडीएम अशोक सिंह और सीओ संतोष सिंह खंडासा, मवई, पंटरंगा, रौनाही आदि थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि विधायक को समझा कर धरना खत्म कराया गया।
साथ आरोपी दरोगा ओमकार नाथ यादव, सिपाही एजाज व अमरनाथ समेत सलमान व अन्य चार लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504 व 342 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर करने के बाद भीड़ वापस हो गई। मामले में जांच की जा रही है। एसएसपी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
व्यापारी ध्रुव यादव (35) की गांव में ही सरिया-गिट्टी-बालू की दुकान है। वनगांवा निवासी सलमान पर उसका ढाई लाख रुपये बकाया था। सलमान ने 10 माह पहले चेक दिया था जो बाउंस हो गया था।
मामले को लेकर व्यापारी ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट फैजाबाद में धारा 138 एनआई के तहत मुकदमा किया। साथ ही चौकी प्रभारी ओमकार के माध्यम से सलमान से वसूली की कोशिश भी की।
लेकिन चौकी प्रभारी विपक्षी के प्रभाव में उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत उसने 8 जुलाई 2015 को डीजीपी समेत डीआईजी व एसएसपी से की।
डीजीपी के आदेश पर मामले की जांच कर रहे सीओ रुदौली संतोष सिंह ने उसे गुरुवार बयान के लिए बुलाया। व्यापारी ध्रुव यादव जैसे ही बयान दर्ज करा बाहर निकला, उसे उठा लिया गया।
एसडीएम रुदौली अशोक सिंह ने बताया कि हमने और सीओ ने एसएसपी को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भेज दी है। व्यापारी ध्रुव यादव और सलमान के बीच चौकी इंचार्ज भेलसर के माध्यम से लेन-देन का मामला चल रहा था।
समझौता-धमकी आदि को लेकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ पीड़ित ध्रुव यादव ने डीजीपी से शिकायत की थी। जिसमें सीओ के यहां गुरुवार पहले सलमान का बयान हुआ।
फिर ध्रुव यादव बयान देकर निकला। उसे सीओ गेट से उठाकर चौकी में ले जाने का सूचना मिली। मौके पर देखा गया तो ध्रुव यादव को पीटा गया था। जनमानस आक्रोश में था।
भाजपा विधायक धरने पर बैठ गए थे। लोगों को समझाकर पीड़ित से तहरीर लेकर उसे मेडिकल-इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
आरोपी चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों आदि पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दे दिया गया है। अब एसएसपी स्तर से दोषी चौकी प्रभारी व सिपाहियों पर कार्रवाई होनी है।