फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One lakh 40 thousand robbed with bank employee

बैंक कर्मी से एक लाख 40 हजार की लूट

Sun, 20 Dec 2015 10:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम खंडासा थाना क्षेत्र के सिधारी गांव निवासी एसबीआई कर्मी जितेन्द्र कौशल अपने भतीजे अमित कुमार के साथ रुदौली स्थित एसबीआई बाबाबाजार स्थित मिनी बैंक के लिए रुपये निकालकर वापस आ रहे थे। देर शाम भक्तनगर से आधा किलोमीटर पहले दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाबा बाजार मिनी बैंक पर कार्यरत जितेंद्र कौशल को रोक लिया और डिक्की में रखा एक लाख 40 हजार रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन


प्रबंधक ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंचे मवई थाना प्रभारी राजीव सिंह ने छानबीन की। पीड़ित कर्मी ने मवई थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बाताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन प्रारंभिक जांच मे मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जितेंद्र व अमित के ने अलग-अलग बयान दर्ज कराए हैं। जिसमें विरोधाभाष है। बाबाबाजार चौकी प्रभारी सुधाकर ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं लेकिन लोग ने लूट जैसी किसी भी घटना के होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed