{"_id":"22674dff5955a3c8fdc28fd10e3858a4","slug":"old-man-killed-in-road-accident-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ने ली बुजुर्ग की जान, चार लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रफ्तार ने ली बुजुर्ग की जान, चार लोग जख्मी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खण्डासा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। रविवार की रात सुगंध का पुरवा के पास दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में सूर्यनाथ तिवारी (70) निवासी दला का पुरवा खण्डासा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जबकि बाइक पर सवार उनका भतीजा अवधेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के समय वृद्ध अपने भतीजे के साथ बाइक से ससुराल में आयोजित तिलकोत्सव से घर लौट रहे थे।
वहीं चौकी के करीब ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के समय वह बहादुरगंज चौराहे से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
उधर अवधेश कुमार गोस्वामी निवासी ठाकुर गोसाई का पुरवा अपने घर जाते समय गांव के करीब जीप की टक्कर से, साइकिल सवार शोभनाथ पाण्डेय निवासी जोरिया अमानीगंज तिराहे पर पिकअप की चपेट में आकर व पूर्व प्रधान रामबाबू तिवारी निवासी कटैया फैजाबाद शहर से लौटते समय एक कार की साइड लगने से घायल हो गए।