फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Murder of a newly married woman, bodies hung from trees

नवविवाहिता की हत्या, शव पेड़ से लटकाया

Tue, 08 Sep 2015 12:00 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर जांच में हत्या का संदेह जताया है। आसपास के कई लोगों से शिनाख्त कराई, मगर 22 वर्षीय नवविवाहिता कहां से आई, कौन थी? कोई पहचान न सका।
विज्ञापन


सीओ रुदौली संतोष सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई पता चलेगी। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में लगी है।  

मवई थानाक्षेत्र के चंद्रामऊ बैरम गांव में लबे रोड सोमवार सुबह एक अज्ञात नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर एक शीशम के पेड़ से लटकता पाया गया।
विज्ञापन


नित्यक्रिया के गए ग्रामीणों ने शव देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची बाबा बाजार चौकी पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर ग्रामीणों से पूछताछ की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रुदौली संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि महिला की उम्र करीब 22 वर्ष और देखने में नवविवाहिता लग रही है।

ग्रामीण और पुलिस उसके बिखरे बाल व शरीर पर चोट के निशान के अलावा वह पेड़ पर कैसे चढ़ी और रस्सी से फांसी लगाना जैसे तमाम सवाल उसकी हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे हैं।


मृतका के पास से पुलिस ने 120 रुपये नकद व खुरपी बरामद की है। सीओ रुदौली संतोष सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व पहचान के बाद असली वजह सामने आ जाएगी। पुलिस उसकी शिनाख्त की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed