{"_id":"9e3ba27b22bf150c63d54e92646b1620","slug":"missing-businessman-s-son-found-of-azamgarh-in-kafiat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ के व्यापारी का लापता बेटा कैफियात में मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ के व्यापारी का लापता बेटा कैफियात में मिला
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में रुंगटा क्लाथ स्टोर के नाम से विशाल रुंगटा व उनके परिवार का कारोबार है। सिधारी थानाक्षेत्र के बेलइसा स्थित आवास से अपरान्ह तीन से चार बजे के बीच विशाल का 11 वर्षीय पुत्र अर्जुन अचानक लापता हो गया। सिधारी थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
इसी के साथ आजमगढ़ पुलिस ने रेलवे को भी अलर्ट किया। सूचना पर आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस की सघन तलाशी के निर्देश दिए गए। अयोध्या में साढ़े सात बजे ट्रेन पहुंचने पर आरपीएफ के चौकी प्रभारी मानवेंद्र पाठक को तलाशी के दौरान एक 11 साल का बालक सीट पर चुपचाप गुमसुम बैठा मिला।
पहले पूछने पर वह कुछ बता नहीं पा रहा था, बाद में जब उससे कहां के रहने वाले हो पूछा गया तो आजमगढ़ बताया। शक होने पर उसे उतारा गया। लेकिन उसके आस-पास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। बालक पूरी तरह स्वस्थ दिख रहा है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान अर्जुन ने अपने पिता का नाम, पता व मोबाइल नंबर भी बताया। उसने कहा कि घर के बाहर बेलइसा में खड़ा था, इसी दौरान एक महिला व एक पुरूष आए व उसे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद वह कैसे ट्रेन में पहुंचा, कुछ पता नहीं चला।
सीओ अयोध्या दिनेश ने बताया कि आरपीएफ ने बच्चे के परिजनोें को सूचना दी है। अपहरण हुआ था या बालक खुद ट्रेन में चढ़ा, इसका जांच से ही पता चलेगा।