{"_id":"5906226f4f1c1bcb3a44178e","slug":"mini-truck-collide-with-roadways-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक से टकराई रोडवेज, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी ट्रक से टकराई रोडवेज, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह पटरंगा थाना क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास ओवर टेक करते परिवहन निगम की बस डीसीएम से जा भिड़ी। टक्कर से बस के परखचे उड़ गए। बस में सवार कई यात्री चोटहिल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तीनों घायल पड़ोसी जिला बस्ती के निवासी हैं जो कानपुर जा रहे थे।
रविवार की सुबह लगभग सात बजे नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाने की हाईवे चौकी के पास फैजाबाद सें लखनऊ की ओर जा रही मिनी ट्रक को पीछे से आ रही परिवहन निगम की बस ओवर टेक कराना चाह रही थी। इसी बीच दोनों तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखचे उड़ गए।
जबकि मौके से मिनी ट्रक का चालक वाहन समेत भाग निकला। बस सवार यात्रियों के चींखने चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी और बस से घायलों को बाहर निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस से सीएचसी मवई भेजवाया।
विज्ञापन
पटरंगा थाना प्रभारी नीरज कुमार राय ने बताया कि घायल पूजा देवी (32) पत्नी स्व. उमेश, दीपू कुमार (12) पुत्र उमेश कुमार व महेश कुमार (35) निवासी पोखरा थाना नगर जनपद बस्ती के रहने वाले हैं। जिनका उपचार सीएचसी में चल रहा है। इसके अलावा दर्जन भर यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
उनके सहित बस में सवार अन्य यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से किनारे हटवाकर यातायात सुचारु करवा दिया गया है। इस दौरान तकरीबन आधा घंटे हाईवे जाम रहा।