फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Marketing officer including five on the Case

विपणन अधिकारी समेत पांच पर केस

Thu, 24 Dec 2015 10:20 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में तैनात अधिकारी के खिलाफ कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी, दुर्व्यवहार और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी कारोबारी राजेंद्र गौड़ का कहना है कि उन्होंने गेहूं व धान खरीद के लिए तत्कालीन क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उमाकांत गोस्वामी से बातचीत की थी।
विज्ञापन


उनके कहने पर संभागीय खाद्य नियंत्रक विभाग को गेहूं व धान की आपूर्ति की, लेकिन उमाकांत ने उनका भुगतान नहीं कराया। वह लगातार हीलाहवाली करते रहे। विभाग से मामले की जानकारी करने पर पता चला कि समय-समय पर रकम का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन


तब पता चला कि अन्य कर्मियों आदि की मिलीभगत से उनके साथ धोखाधड़ी की गई। जिले से सुल्तानपुर ट्रांसफर के बाद भ्रष्टाचार के चलते उमाकांत गोस्वामी को निलंबित किया गया। राजेंद्र के मुताबिक, उन्हें करीब 43 लाख रुपये की चपत लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया मांगने पर विपणन अधिकारी ने गालीगलौज करके जान-माल की धमकी दी। राजेंद्र का कहना है कि कैंट थाने में तहरीर देने पर भी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई तो उन्होंने अफसरों से फरियाद की मगर वहां भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अदालत ने तथ्यों के विचारण के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश जारी किया है।


एसएसपी के पीआरओ ने बताया कि कैंट पुलिस ने अदालत के आदेश पर राजेंद्र गौड़ की शिकायत को आधार बनाते हुए तत्कालीन विपणन अधिकारी उमाकांत गोस्वामी समेत पांच लोगों के खिलाफ गेहूं व धान खरीद के नाम पर 43 लाख रुपये हड़पने और वापस मांगने पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed