फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Man shot, in critical condition

युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 22 Sep 2015 12:44 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने गोली लगने की बात कही है, साथ ही हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर किया है। पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध है, युवक का आशनाई विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


फैजाबाद में रहकर पढ़ाई करने वाला जुगुआपुर सोहावल निवासी हरीश वर्मा (22) पुत्र कृष्णमुरारी सोहावल के सुचित्तागंज बाजार से अपने घर जा रहा था। बाइक महताब पुरवा निवासी टिंकू वर्मा चला रहा था और हरीश पीछे बैठा था। टिंकू और हरीश रिश्तेदार बताए जाते हैं।

जैसे ही नहर पार कर खिरौनी के लिए बाइक मुड़ी पीछे से किसी ने गोली मारी जो हरीश के कंधे में जा घुसी। कुछ छड़ों बाद जब उसे दर्द हुआ तो उसे खुद के साथ किसी वारदात के होने की जानकारी हुई। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पटाखे जैसी आवाज हुई और बारूदी विस्फोट से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


हरीश को पहले सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक घायल होने का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। फिर उसे जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक के रिश्तेदार टिंकू का भी पता नहीं है। जिस रास्ते पर घटना हुई है वहां इस संबंध में कोई कुछ बता नहीं पा रहा। अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय के पास कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने वाले हरीश के साथ हुई घटना को पुलिस आशनाई से जोड़कर देख रही है लेकिन इस मामले में उसके हाथ अभी खाली है। पुलिस हमलावरों का भी पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed