फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lover killed in the forest

प्रेमी ने जंगल में किया कत्ल

Fri, 17 Mar 2017 10:38 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lover killed in the forest
शुक्रवार को पुलिस लाइंस में पुलिस की गिरफ्त मे हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी जनपद अमेठी के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ठिकाने लगाने की साजिश रची और भागकर दिल्ली चलकर निकाह कर लेने का झांसा देकर अपने साथ जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित देवगांव जंगल लाया। जंगल लाकर प्रेमिका तथा पुत्री की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


चार वर्षीय बालिका के फ्रॉक में मिले मोबाइल के सहारे पुलिस ने शवों की पहचान की और विवेचना को आगे बढ़ाया तो साजिश की परत दर परत खुलती गई। पत्नी के साथ मौजूद आरोपी को पुलिस ने रुदौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू बरामद करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अनंतदेव ने बताया कि बुधवार को कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव जंगल में रक्तरंजित मां-बेटी का शव मिला था। शवों की पहचान अमेठी जनपद के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र स्थित किसनी गांव निवासी 35 वर्षीय इशरत जहां व चार वर्षीय उसकी पुत्री महलका के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता मूसा खां की ओर से गांव के ही मुन्ना के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोहरे हत्याकांड  की विवेचना मेें जुटी कुमारगंज पुलिस को पता चला कि आरोपी मुन्ना का मृतका इशरत जहां से प्रेम संबंध था।

इसी दौरान इशरत जहां गर्भवती हो गई और जब मुन्ना पर निकाह का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। जिसके चलते मुन्ना के खिलाफ शुकुल बाजार थाने में गाली-गलौच, धमकी व दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी बीच इशरत ने लड़की को जन्म दिया।

मुन्ना जमानत पर बाहर हुआ तथा दुराचार का मुकदमा ट्रायल पर है। जिसमें 23 मार्च को पीड़िता की गवाही होनी थी। सजा के भय से मुन्ना ने इशरत के पिता से समझौते की बात की और 30 हजार रुपये की पेशकश की, लेकिन वह इशरत तथा उसकी पुत्री को अपनाने से कम पर समझौते को तैयार नहीं थे।

वहीं मुन्ना रुदौली कोतवाली क्षेत्र में संजादा खातून से शादी कर चुका था और उसकी पत्नी गर्भवती थी। जिसके चलते उसने इशरत व लड़की को रास्ते से हटाने की साजिश रची और क्षेत्र के ही एक पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी करने वाली इशरत को अपने झांसे मेें लिया।

वास्ता दिया कि घर पर रख पाना संभव नहीं है। एक मोबाइल नंबर देकर बातचीत शुरू की और साजिश के तहत प्लान बनाया कि दिल्ली भाग चलें और वहीं शादी कर रहा जाए। इशरत जहां उसके झांसे में आ गई और उसने पोल्ट्री फार्म से लगभग दस माह की बकाया मजदूरी ली और 15 मार्च की सुबह परिवार वालों के बताये बिना लड़की को लेकर निकल पड़ी।

उसी दिन मुन्ना की पत्नी को रुदौली सीएचसी पर संतान पैदा हुई थी। वह रुदौली से सीधे इशरत के पास पहुंचा और उसको तथा लड़की को अपनी मोटर साइकिल से लेकर गोमती नदी के घाट आया और नदी पार की।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव जंगल में बाइक दूसरे के हवाले करने की बात कहकर महिला को घने जंगल मेें ले गया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पांच वर्षीय पुत्री को भी ठिकाने लगा दिया और मोटर साइकिल लेकर नदी पार कर रुदौली पहुंच गया। 


एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने उसको मोटर साइकिल के साथ रुदौली स्थित अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल, आधार कार्ड व ढाई सौ रुपये मिले। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से थोड़ी दूर पर छिपाकर रखा गया खून लगा कपड़ा व आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया गया। पत्रकार वार्ता में एसपी देहात कुलदीप नारायण, सीओ मिल्कीपुर दयाशंकर सिंह, सीओ सदर दीपक कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed