{"_id":"f6c427b875b3a627b7453d609c48e231","slug":"khan-mubarak-said-vidio-made-out-of-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान मुबारक बोला, जेल से बाहर बना वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खान मुबारक बोला, जेल से बाहर बना वीडियो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर के माफिया खान मुबारक ने स्वीकार किया है कि उसका धमकी वाला वीडियो जेल से बाहर बना है। उसने इंटेलीजेंस व स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों को अपना बयान दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो को लेकर मची हलचल के बाद आईबी व एलआईयू के अधिकारियों ने गुरुवार शाम जेल पहुंच माफिया का बयान दर्ज किया।
फैजाबाद की मंडल कारागार में निरुद्ध अंबेडकरनगर के माफिया खान मुबारक का गुरुवार को एक वीडियो सोशल साइट्स पर वॉयरल हुआ था। इसमें माफिया ने फैजाबाद के एक बाहुबली विधायक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा खुद पर जानलेवा हमले की आशंका जताई है।
इसके साथ ही हमला होने की दशा में खाकी व खादी को भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। वीडियो वॉयरल होने के बाद जेल प्रशासन भी संदेह के दायरे में आ गया था। मगर खुद माफिया ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उसका वीडियो जेल से बाहर बना है।
विज्ञापन
उसने अपनी सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा किया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम आला अफसरों के निर्देश पर इंटेलीजेंस व एलआईयू के इंस्पेक्टरों ने जेल पहुंचकर माफिया का बयान दर्ज किया है और शासन को रिपोर्ट भेजी है। जेल में माफिया का बयान लिए जाने की पुष्टि प्रभारी जेल अधीक्षक कैलाशपति पति त्रिपाठी ने भी की है।