फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jewelery and cash stolen from home

घर से लाखों के जेवर और नकदी बटोरी

Mon, 01 Feb 2016 10:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from home
नगर कोतवाली के नाका चुंगी स्थित एक मकान का ताला तोड़ चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया। घर में रखे लगभग तीन लाख रुपये के जेवर व 50 हजार की नकदी समेट चोर भाग गये। रिश्तेदार की ओर से मोबाइल पर मामले की जानकारी दिये जाने के बाद परिवार घर पहुंचा। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन


नाका चुंगी के पास कचहरी स्थित रजिस्ट्री दफ्तर पर दस्तावेज लेखक का काम करने वाले सुरेश कुमार का आवास है। शनिवार की शाम लगभग पांच बजे वह परिवार समेत आजमगढ़ स्थित अपने ननिहाल में आयोजित वैवाहिक समारोह में निकल गये। घर में ताला बंद था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह घर के सामने से गुजर रहे उनके एक परिचित ने चैनल खुला देख सुरेश कुमार के मोबाइल पर फोन लगाया तो उन्होंने बताया कि वह आजमगढ़ में हैं। परिचित ने घर का चैनल खुला होने की बात बताई तो सुरेश के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देकर वह परिवार समेत आवास पर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट समेत सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान अस्त-व्यस्त है। घर में जाकर पड़ताल की तो अलमारी व बाक्स टूटे मिले और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नकद गायब मिले।


पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि अभी वह ब्यौरा बता पाने की हालत में नहीं हैं। नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस ने पड़ताल कराई है। अभी पीड़ित की ओर से तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed