{"_id":"fcc5456e05a7b4e538dea04016659da1","slug":"jeep-collided-with-dividers-sick-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकरा पलटी जीप, बीमार महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकरा पलटी जीप, बीमार महिला की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह घने कोहरे के चलते एक जीप (टवेरा) डिवाइडर से जा टकराकर पलट गई। रौनाही थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास हुए इस हादसे में जीप सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पड़ोसी जिला अंबेडकरनगर के जलालपुर निवासी उजाला देवी (50) पत्नी जयराम इलाज के लिए जीप से लखनऊ जा रही थी। जीप जलालपुर का ही विनोद कुमार चला रहा था। सुबह करीब छह बजे जीप हाईवे पर लोहिया पुल के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण वह डिवाइडर से टकराकर पलट गयी।
इससे वाहन में सवार उजाला देवी की मौत हो गयी और जीप चालक विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। रौनाही के थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे करके यातायात बहाल करवा दिया गया है।