{"_id":"3b0524b6e778151c5331e47700923acd","slug":"inspector-s-murder-demanded-a-cbi-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर की हत्या की हो सीबीआई जांच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर की हत्या की हो सीबीआई जांच
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही क्षेत्र में ग्राम सनाहा के रहने वाले इंस्पेक्टर अनिल कुमार की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की उनके बड़े भाई डॉ. राजाराम ने मांग की है। यह मांग सनाहा गांव पहुंचे बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव के सामाने उठाई। विधायक ने परिवारीजनों को हरसंभव मदद आश्वासन दिया।
विधायक के सामने परिवारीजनों ने प्रतापगढ़ पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाया कि अनिल कुमार की मौत की खबर उनको पुलिस ने नहीं दी। वह लोग टीवी से जानकारी होने पर प्रतापगढ़ पहुंचे। डॉ. राजाराम ने कहा कि आईजी जोन से उन लोगों ने नामजद तहरीर देने की बात कही।
इस पर उन्होंने कहा कि आप दे दो पर गिरफ्तारी जांच के बाद ही होगी। मजबूर होकर उन लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। अनिल कुमार के भाई ने कहा कि घटना में गहरी साजिश लग रही है। सरकार की ओर से अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे ताकि उनके भाई के हत्यारों की साजिश का पर्दाफाश हो। बताया कि उनके भाई को फोन पर यह कहकर प्रतापगढ़ बुलाया गया था कि अनिल की बहाली हो गई है। वहां आकर लेटर प्राप्त करे लें।
वहां पहुंचने पर आफिस वालों ने कहा कि लेटर कल मिलेगा। इसीलिए अनिल को होटल में रुकना पड़ा। अब हमे इंसाफ चाहिए। कहा कि सीबीआई से ही उन लोगों को इंसाफ की उम्मीद है।