{"_id":"177c9700188db4ba6e76a381fa069f46","slug":"in-the-name-of-providing-jobs-to-50-thousand-takes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार हड़पे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार हड़पे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर कैंट पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के नयाघाट रोड जमथरा निवासी प्रेमा देवी क ा कहना है कि उनकी मुलाकात गुड़िया व सुनील से हुई थी। दोनों ने उनके लड़के संतोष की चतुर्थ श्रेणी कर्मी पद पर नौकरी दिलाने का लालच दिया था।
दोनों ने एक अन्य शख्स से मिलवाया और कागजात भी जमा कराये। इसके बाद सुनील व गुड़िया के माध्यम से नौकरी लगवाने के लिए किश्तों में 50 हजार 800 रुपये ले लिया।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बावजूद नौकरी नहीं मिली। पूछताछ करने पर तरह-तरह के बहाने बताये जाते रहे। रकम वापस मांगने पर आनाकानी की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर कैंट पुलिस को दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रेमा देवी ने आरोपी गुड़िया व सुनील पता अज्ञात समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई है।