फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In hotel the information disclosure of bombs, derived search

होटल में बम की सूचना से हड़कंप, ली गई तलाशी

Thu, 08 Oct 2015 10:54 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
हैलो... मैं अलकायदा से शफीक अंसारी बोल रहा हूं। होटल में बम रखा हुआ है..। इतना सुनते ही सिविल लाइंस के होटल संचालक के बेटे ने मोबाइल फोन काट दिया।
विज्ञापन


पलटकर फिर उसी दहशतगर्द ने फोन किया। इस बार होटल संचालक के बेटे ने फोन अपने भाई को पकड़ा दिया। आवाज आई... जब धमाका हो जाएगा तो समझ में आएगा। होटल में बम होने की सूचना फैलते ही भगदड़ मच गई।

 आननफानन में पुलिस अधिकारी व बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच होटल खाली कराया और बम की तलाशी में जुट गए। दो घंटे की जांच के बाद कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित प्रतिष्ठित होटल शान-ए-अवध का स्टाफ गुरुवार को दोपहर अपनी दिनचर्या में व्यस्त था। रिसेप्शन काउंटर पर होटल मालिक के बेटे शशांक कपूर व सौरभ कपूर ने जिम्मेदारी संभाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2:22 बजे शशांक के मोबाइल की घंटी बजी तो उन्होंने देखा कि 9628239598 नंबर से फोन आया है। कॉल रिसीव की तो फोन करने वाले ने खुद को शफीक अंसारी बताते हुए धमकाया कि वह अलकायदा से बोल रहा है।

होटल में बम रखा हुआ है। शशांक ने किसी की शरारत समझ फोन काट दिया। इसके दो मिनट बाद फिर से उसी नंबर से कॉल आई तो शशांक ने अपना मोबाइल सौरभ को पकड़ा दिया।

फोन करने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा कि क्या धमाका होने के बाद होश में आओगे। सब दग जाओगे। हड़बड़ाये सौरभ ने पुलिस का 100 नंबर डायल किया और प्रकरण की जानकारी दी।

कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। होटल में रुके लोग लोग कमरों से बाहर आ गए।

सीओ सिटी प्रशिक्षु आईपीएस यमुना प्रसाद के नेतृत्व में बम खोजी व निरोधक दस्ता, एंटी सबूटाज टीम, डॉग स्क्वायड, अग्निशमन दस्ता और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई।


पुलिस के साथ दस्तों ने होटल के बेसमेंट से लेकर टॉप फ्लोर तक कमरों समेत रेस्टोरेंट, लाउंज तथा परिसर स्थित गमलों के आसपास सघन तलाशी ली। घंटे भर से ज्यादा चली जांच के बावजूद पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक या विस्फोटक सामान नही मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed