{"_id":"4f96c6f95831453ba4682885ad041998","slug":"hundred-bottle-of-wine-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बंटने जा रही सौ शीशी देसी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव में बंटने जा रही सौ शीशी देसी शराब बरामद
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पुलिस प्रधानी के चुनाव में बंटने जा रही 100 शीशी देसी शराब बरामद की है। ये शराब की शीशियां दो गत्ते में बांधकर बाइक सवार दो युवक गोगांव गांव ले जा रहे थे।
गिरफ्तार युवकों में एक इसी गांव के प्रधान प्रत्याशी का भाई है। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया और बाइक सीज कर दी है। रुदौली में मतदान एक दिसंबर को है।
गोगांव गांव के ध्रुवचंद यादव का बड़ा भाई प्रहलाद यादव प्रधान पद का प्रत्याशी है। शनिवार को वह रुदौली से दो गत्ते में सौ शीशी फाइटर ब्रांड की देसी शराब बाइक में बांधकर अपने साथी कृष्ण नरेश सिंह यादव के साथ गोगांव जा रहा था।
विज्ञापन
कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार दिन में तकरीबन 11 बजे किला चौकी प्रभारी अजय सिंह सिपाहियों के साथ इमली पटवन के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच बाइक सवार दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गए। चेकिंग के दौरान पुलिस को बोरी में रखे दो गत्तों में से सौ शीशी देसी शराब बरामद हुई।
ध्रुवचंद यादव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि सात हजार रुपये कीमत की शराब शनिवार की शाम गोगांव गांव के मतदाताओं को बांटी जानी थी।
कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।