फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hundred bottle of wine recovered

चुनाव में बंटने जा रही सौ शीशी देसी शराब बरामद

Sat, 28 Nov 2015 10:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पुलिस प्रधानी के चुनाव में बंटने जा रही 100 शीशी देसी शराब बरामद की है। ये शराब की शीशियां दो गत्ते में बांधकर बाइक सवार दो युवक गोगांव गांव ले जा रहे थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों में एक इसी गांव के प्रधान प्रत्याशी का भाई है। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया और बाइक सीज कर दी है। रुदौली में मतदान एक दिसंबर को है।
विज्ञापन


गोगांव गांव के ध्रुवचंद यादव का बड़ा भाई प्रहलाद यादव प्रधान पद का प्रत्याशी है। शनिवार को वह रुदौली से दो गत्ते में सौ शीशी फाइटर ब्रांड की देसी शराब बाइक में बांधकर अपने साथी कृष्ण नरेश सिंह यादव के साथ गोगांव जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार दिन में तकरीबन 11 बजे किला चौकी प्रभारी अजय सिंह सिपाहियों के साथ इमली पटवन के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच बाइक सवार दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गए। चेकिंग के दौरान पुलिस को बोरी में रखे दो गत्तों में से सौ शीशी देसी शराब बरामद हुई।

ध्रुवचंद यादव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि सात हजार रुपये कीमत की शराब शनिवार की शाम गोगांव गांव के मतदाताओं को बांटी जानी थी।

कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed