फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   house dispute, 8 injured

मकान के विवाद में मारपीट, आठ जख्मी

Wed, 07 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 07 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
house dispute, 8 injured
नजीपुर गांव में मंगलवार की देर रात निर्माणाधीन मकान के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामले में पांच लोगों के खिलाफ थाना पूराकलंदर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के नजीपुर गांव के रहने वाले रामबक्स ने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले सत्येंद्र कुमार उर्फ राजन ने पंचायत चुनाव के दौरान अपनी कुछ जमीन उनसे बेंची थी।
विज्ञापन


रामबक्स के मुताबिक, जमीन उन्होंने अपनी बहू सपना पत्नी आसाराम के नाम लिया था। उसी भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा था, दीवारें बन चुकी थीं, सिर्फ लिंटर पड़ना बाकी था। रामबक्स ने बताया कि मंगलवार को राजन ने मकान बनने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब वह नहीं माने तो राजन ने देर रात अपने चार दर्जन से अधिक साथियों के संग बाइक से पहुंचकर निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहाना शुरू कर दिया। जब उसने रोकने का प्रयास किया तो राजन ने अपने साथियों संग हमला कर दिया।

 

 

जिसमें रामबक्स, शिवराम, आसाराम, बसंता, राजेंद्र, रामजियावन, ग्राम प्रधान रामबहोर, कलावती घायल हो गईं, जबकि खुशबू, मोनी, कुमारी पलक, कुमारी नेहा, नवनीत कुमार व सरिता    को चोटें आई हैं। गंभीर रुप से घायल राजेन्द्र कुमार, शिवराम, आसाराम व रामजियावन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 

 

एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। रामबक्स ने थाना पूराकलंदर में सत्येंद्र कुमार उर्फ  राजन, रामसरन, रामावती, दुर्गावती, अंजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पूराकलंदर जगदीश उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed