फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   The young man's murder

ससुराल गए युवक की हत्या कर फैंका शव

Sat, 12 Mar 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
The young man's murder
मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के हैदरगंज की ग्राम सभा सराय मनोधर निवासी एक युवक की शुक्रवार रात उसकी ससुराल में हत्या कर शव को घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया। शनिवार की भोर शव पड़ा देख परिवार में कोहराम मच गया। युवक के परिवारीजनों ने पत्नी समेत उसके भाई व एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। थाना क्षेत्र के मनोधर निवासी कपिल (28) पुत्र बखेड़ू दिल्ली में काम करता है। 10 दिन पूर्व वह दिल्ली से लौटा था और शुक्रवार को अपनी पत्नी शिवपती से मिलने हिनौता थरिया कला गांव स्थित ससुराल गया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह ससुराल में घर के दरवाजे पर उसका शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मृत युवक की मां कमलापति और बहन भानुमती की चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा। मां व बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि कपिल की पत्नी का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और इसीलिए वह अपने मायके में रहा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने कहा कि मृतक की पत्नी शिवपती ने प्रेमी और अपने भाई रामसुख के साथ मिलकर कपिल का गला दबाकर हत्या कर दी। जबकि मृतक की पत्नी का कहना है शुक्रवार की रात वह अपने बच्चे प्रीतम (5) व प्रिया (8) को लेकर सोने के लिए कमरे में चली गई और शनिवार की सुबह जब भाई रामसुख निमंत्रण से लौटा तो उसने घर के दरवाजे पर शव पड़ा देखा।

ग्रामीणों ने बताया कि घर से सटा गेहूं का खेत है जहां देखने पर यह प्रतीत होता है कि गुत्थमगुत्था होने के बाद शव को खींचकर दरवाजे तक लाया गया हो। गेहूं की फसल रौंदी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों का विवाह साल 2008 में हुआ था।


मृत युवक की मां ने पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मौके पर मिले साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed