{"_id":"4ff216d6d84f44c21136f7632b96b1eb","slug":"girl-dead-in-harsh-firing-during-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग में बालिका की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग में बालिका की मौत
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बा स्थित पिपरा ताल निवासी वाहिद अली पुत्र वाशिद अली के पुत्री का निकाह था। बारात रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम रौनाही निवासी मुशीरुल रहमान के घर से आई थी। उनके लड़के तहजीबुल रहमान का निकाह था।
दोपहर बारात पहुंचने के बाद निकाह की रस्म शुरू हुई। चार बजे निकाह के दौरान बारातियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। बारात में शामिल एक शख्स के दोनाली बंदूक से निकली गोली पिपरा ताल निवासी शमशाद के 12 वर्षीय पुत्र शाहवाज के पैर में और उसकी सात वर्षीय पुत्री इजरा के कमर के पास लग गई।
हर्ष फायरिंग के बाद बाराती अपने वाहनों से भाग निकले। घायल बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान बालिका इजरा ने दम तोड़ दिया। वहीं शहवाज को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
भदरसा चौकी के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। मृतका के पिता शमशाद की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।