{"_id":"58d55d424f1c1bac2a1a178c","slug":"found-lying-on-highway-driver-of-looted-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे पड़ा मिला लूटे गये ट्रक का चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे किनारे पड़ा मिला लूटे गये ट्रक का चालक
फैजाबाद
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर एसयूवी सवार बदमाशों की ओर से लूटे गये सरसों का तेल लदे ट्रक का चालक अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला है। पुलिस ने चालक को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक का खलासी पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बेहोशाी की हालत में पाया गया था। डीआईजी राकेश चंद साहू ने अस्पताल पहुंच पीड़ित का हाल-चाल लिया है।
गुरुवार की देर शाम हाईवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बूथ नंबर चार के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल झाड़ियों में एक शख्स के कराहने की आवाज पर किसी राहगीर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अर्ध बेहोशी की हालत में उसको श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार की सुबह होश में आने के बाद शख्स ने अपना नाम शिव अवतार पुत्र स्व. राजाराम निवासी अशोक नगर बाबरपुर थाना अजीतमल जिला औरेया बताया। बताया कि वह ट्रक का चालक है और मध्य प्रदेश से सरसों की तेल लादकर समस्तीपुर बिहार के लिए निकला था। हाईवे पर रौनाही टोल प्लाजा क्रॉस करने के बाद एसयूवी सवार बदमाशों ने उसको व खलासी को अगवा कर लिया और ट्रक लूट लिया।