{"_id":"57eabdaa4f1c1b906c5762e3","slug":"forged-documents-the-17-teachers-on-the-job-grabbing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हथियाने वाले 17 शिक्षकों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हथियाने वाले 17 शिक्षकों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 17 शिक्षकों के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा महकमे ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रकरण देवीपाटन मंडल में हुई भर्ती से जुड़ा है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल की ओर से देवीपाटन मंडल में रिक्त पदों के सापेक्ष एलटी ग्रेड में आवेदन मांगे गए थे।
महकमा भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चुका है। इस बीच चयनित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए संबंधित बोर्डों व विश्वविद्यालयों को भेजा गया था। संबंधित बोर्ड व विवि से सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद पता चला कि 17 अभ्यर्थियों ने फर्जी अंकपत्र व अन्य कागजात लगाकर नौकरी हासिल कर ली है।
प्रकरण संज्ञान में आने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल उदयराज की ओर से तहरीर नगर कोतवाली को दी गई। मंगलवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि शिकायत पर विभिन्न जिलों कुल 17 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षक की नौकरी हासिल करने का आरोप है। प्रकरण की विवेचना कराई जा रही है।