{"_id":"574346bb4f1c1b7818691660","slug":"elderly-man-dead-bodies-thrown-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या कर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की हत्या कर फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 23 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की हत्या कर शव लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंक दिया गया। सोमवार सुबह मवई हाईवे चौकी के पास चादर से ढके इस शव के मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोटों निशान पाये गये हैं।
साथ ही कुछ अंग कटे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि कहीं और पर हत्या कर शव को लाकर यहां डाल दिया गया।
सुबह शौच को निकले ग्रामीणों को हाईवे चौकी के निकट बीपी मवई पेट्रोल पंप के बगल में एक आदमी मृत पड़ा दिखा। जिसके ऊपर चादर पड़ी हुई थी और मक्खियां भिनभिना रहीं थीं। एक ग्रामीण ने चादर हटाया तो नजारा देख रोंगटे खड़े हो गये।
विज्ञापन
चादर के नीचे एक अधेड़ का शव पड़ा था। जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे, सिर में भी चोट लगी थी। दोनों कानों से खून निकल रहा था। बांया कान कटा हुआ था। मृतक के शरीर पर काले रंग का क च्छा व लाल रंग की टी-शर्ट थी। सिर में किनारे के बाल सफेद थे।
मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष आंकी गई है। मौका-ए-वारदात को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि अधेड़ की कहीं और हत्या की गई और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। सूचना पाकर सीओ रुदौली व थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये और मौका-मुआयना किया।
स्थानीय लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई, लेकिन पहचान नहीं सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पटरंगा थाना प्रभारी रमाकांत प्रजापति ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि अधेड़ की हत्या की गई है।
लेकिन हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर हाईवे किनारे लिटाकर चादर से ढंक दिया गया। मौत की वजह जानने के लिए तफ्तीश की जा रही है।