{"_id":"5755c1104f1c1b761f9c5654","slug":"during-the-wedding-party-dance-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर डांस के दौरान मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर डांस के दौरान मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के शेरवाघाट मजरे पुरौआ में रविवार रात वैवाहिक प्रीतभोज कार्यक्रम में डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। शोर पर बीच-बचाव के लिए पहुंचे दो सगे भाइयों को भी लोगों ने पीट दिया। मारपीट में कई लोग चुटहिल हो गए। पुलिस ने दो पक्षों की तहरीर पर मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
बताया गया कि गांव के पंकज पुत्र लल्लन प्रसाद के घर पर वैवाहिक प्रीतिभोज आयोजित था। रात में डीजे पर डांस के दौरान गाना बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। शोर-शराबा सुन बीच बचाव करने अपने भाई के साथ आए ब्रह्माशंकर यादव की पिटाई भी युवकों ने कर दी।
मारपीट में कई लोग चुटहिल हो गए। किरन कुमार ने आरोप लगाया कि पिपरमिंट की सिंचाई कर चाचा के साथ घर लौट रहा था। शराब के नशे में धुत पंकज अपने साथियों के साथ उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पंकज की माता केवला देवी पत्नी लल्लन प्रसाद की ओर से गांव के ही पांच नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, मानव वध का प्रयास, एससीएसटी एक्ट और किरन कुमार की तहरीर पर पंकज पक्ष के आधा दर्जन लोगों के के खिलाफ मारपीट, बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
ब्रह्माशंकर यादव की तहरीर पर पंकज के परिवारीजनों पर एनसीआर दर्ज किया गया है। प्रभारी कोतवाल शाह आलम ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।