फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Drunk Police man was beaten by ladies

नशे में धुत सिपाही को महिलाओं ने पीटा

Sat, 13 Jun 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 13 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
वहीं सिपाही ने संगीत बजाने वाले के साथ मारपीट शुरू कर दी तो गांववालों ने उसे दौड़ा लिया। हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि आरोपी सिपाही की रात में गश्त ड्यूटी थी। उसने दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी है। बताया गया कि रानेपुर गांव निवासी दिलेराम यादव के घर गुरुवार को बारात आई थी।
विज्ञापन


गांव के ही रहने वाले एक युवक का परिचित तथा मवई थाने पर तैनात सिपाही रविशंकर भी वैवाहिक समारोह में पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही पहले डांस कर रही महिलाओं के डांस करने लगा। आरोप है कि डांस के दौरान सिपाही ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की तो महिलाओं ने विरोध किया। न मानने पर महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच सिपाही ने बाजा बजाने वाले पर हमला बोल पिटाई कर दी तो ग्रामीण उग्र हो गये और सिपाही को दौड़ा लिया। मारपीट देख निमंत्रण में आये मेहमान अपने-अपने घरों को चल दिये। प्रधान बाबादीन ने बताया कि गुरुवार की रात साढ़े 12 बजे वह निमंत्रण से वापस घर पहुंचे तो शोर-शराबा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि कहासुनी व मारपीट हुई है। उधर शुक्रवार को नेवराज बाजार में दिलेराम को बुलाकर शिकायत न करने के लिए धमकी दिये जाने का आरोप है। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने सिपाही के खिलाफ शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है।


इस बाबत मवई थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि सिपाही रविशंकर रात गश्त पर था। सिपाही ने मवई चौराहे पर सड़क दुर्घटना में चोट लगने की जानकारी दी है। विवाह समारोह में हुई घटना की जानकारी नहीं है। वहीं रुदौली सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह अभी बाहर हैं। शिकायत पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed