{"_id":"8d63333e6e081eaf55729913fa1bf738","slug":"dibri-falling-four-home-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी गिरने से चार आशियाने राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढिबरी गिरने से चार आशियाने राख
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मवई ब्लॉक की ग्राम पंचायत लालपुर के मजरे रानीमऊ में गुरुवार रात ढिबरी से लगी आग में तीन भाईयों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे में लगभग डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
वहीं चौरेबाजार के बैतीकला गांव में भी रात को ढिबरी से लगी आग में एक मजदूर परिवार की गृहस्थी जल गई। इस घटना में एक भैंस भी बुरी तरह झुलस गई है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है लेेकिन पीड़ितों को अभी कोई सहायता नहीं मिली है। पटरंगा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक मवई के लालपुर मजरे रानीमऊ निवासी आशिक अली के घर पर रात में जल रही ढिबरी से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक आशिक के भाई मो. अली और माशूक अली का मकान भी आग की चपेट में आ चुका था।
घटना में आशिक की बाइक, पंपिंग सेट, घर में रखा गेहूं-चावल व अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। इसी प्रकार दोनों भाइयों मो. अली व माशूक अली के घर का भी सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
इनके बच्चे अब कड़ाके की ठंड में रात-दिन गुजारने को मजबूर हो गए हैं। रुदौली तहसीलदार अशोक वर्मा ने बताया कि आग लगने की जानकारी हुई है। हल्का लेखपाल को नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर भेजा गया है।
हादसे में तीनों भाईयों का मिलाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, चौरे बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बैतीकला गांव निवासी सुखीराम के घर में भी गुरुवार रात सोते समय अचानक ढिबरी से आग लग गई।
इसमें उसकी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग रात करीब एक बजे लगी। इस अग्निकांड में एक भैंस झुलस गई। सुखीराम मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है।
घर में मौजूद परिवारीजनों में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रधान ने पीड़ित परिवार को भोजन और बिस्तर आदि का प्रबंध किया।