फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   Devkali route jam to justice for innocent

मासूम को इंसाफ के लिए जाम किया देवकाली मार्ग

Sun, 13 Mar 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 13 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Devkali route jam to justice for innocent
देवकाली में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद की निर्भया को इंसाफ दो.. के बैनर तले आंदोलित क्षेत्रीय लोगों ने अभी तक मुआवजा न देने से सरकार व प्रशासन के खिलाफ रविवार को सड़क पर उतर आए। कई दिनों से चल रहे बेमियादी धरना के बावजूद हीलाहवाली व लापरवाही से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने रविवार की दोपहर बाद देवकाली-बेनीगंज मार्ग जाम कर प्रर्दशन किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मौके से हटाने की कोशिश की तो नोक-झोंक भी हुई। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


बीती एक मार्च की रात देवकाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज लान में वैवाहिक समारोह में शिरकत करने गई यूकेजी छात्रा को अगवा कर दुराचार मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रक्ररण में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चालान किया, लेकिन पीड़ित मासूम को लेकर कोआ सहायता न दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर अनवरत आंदोलन जारी है। संघर्ष समिति का गठन कर बीते मंगलवार से सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद की निर्भया को इंसाफ दो के बैनर तले शुरू हुए इस आंदोलन में पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने, पीड़िता के शिक्षा-दीक्षा की सरकारी खर्च पर व्यवस्था किये जाने, आरोपी को फांसी दिलाने, पीड़िता को साहसिक संघर्ष के लिए वीरता पुरस्कार दिलाने, घटना के हर पहलुओं की सच्चाई समाज में सामने लाये जाने समेत पांच मांगें रखी गईं है।

बावजूद इसके अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से न तो पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की घोषणा की गई और न ही अन्य मांगों पर कोई कार्रवाई हुई। इतना ही नहीं सिविल लाइन क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों व पीड़ित परिवार का हाल-चाल लेने में पुलिस-प्रशासन की ओर से कोताही जा रही है। इससे आक्रोशित समाज व स्थानीय लोग रविवार को दोपहर बाद सड़क पर उतर आये।

भीड़ ने देवकाली-बंनीगंज मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।  रोड जाम की सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल व पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को समझाने-बुझाने व रोड से हटाने की कोशिश की। बात न बनने पर दबाव बनाने की कोशिश की गई, तो प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोक-झोंक हुई।

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिए जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट वीके पांडेय मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेकर मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।


इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। हालांकि जाम से एक घंटे से ज्यादा आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन में गुलशन बिंदु, सुजीत जायसवाल, भारती सिंह, विशेष गुप्ता, सुमित मौर्या, अतिस श्रीवास्तव,सौरभ द्विवेदी समेत स्थानीय लोग शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट वीके पांडेय ने बताया कि ज्ञापन पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed