फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Children in conflict with assault, five injured

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े पांच घायल

Wed, 02 Dec 2015 11:30 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
शुजागंज चौकी क्षेत्र के ग्राम संडरी में जुआ खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी रुदौली भेजा है।
विज्ञापन

 
संडरी गांव में मंगलवार को बच्चे आपस में जुआ खेल रहे थे। पैसे के लेनदेन को लेकर उनमें विवाद हो गया। जिसे मंगलवार शाम सुलझा लिया गया था मगर बुधवार सुबह बच्चों के परिवारीजनों में फिर इसी बात को लेकर नोंकझोंक हो गई।
विज्ञापन


इस पर दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के रामदीन, हितलाल, धर्मराज और दूसरे पक्ष के सोमई व उसका भाई रामकरन घायल हो गए। रामदीन व रामकरन को ज्यादा चोटें आने के कारण रुदौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनो पक्षों की तरफ से तहरीर मिलने पर पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। चौकी प्रभारी आईपी यादव ने बताया     कि दोनो पक्षों के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed