फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Businessman robbed, killed

व्यापारी की हत्या कर 35 क्विंटल सरिया लूटा

Mon, 01 Feb 2016 10:39 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Businessman robbed, killed
नउवा कुआं-शुचितागंज मार्ग पर रविवार रात रखवाली के लिए दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग व्यापारी की हत्या कर दी गई। दुकान के बाहर रखी करीब 35 क्विंटल सरिया गायब होने के चलते परिवार के लोग सरिया लूटने के लिए व्यापारी की हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक के बेटे ने हत्या व लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर मजरे पूरे दारोगा का पुरवा निवासी रामनाथ यादव (65) गांव के बगल में नउवा कुआं-शुचितागंज मार्ग पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान चलाते थे। उनका बड़ा पुत्र मायाराम यादव उर्फ लंबरदार ही अधिकतर दुकान पर बैठता था।
विज्ञापन


परिवार के लोगों के मुताबिक रविवार रात घर में खाना खाने के बाद रामनाथ रखवाली के लिए दुकान पर सोने गए थे। वो दुकान के सामने रखे तख्त पर सोए थे। सोमवार सुबह दुकान के पिछवाड़े गड्ढे में उनकी लाश पड़ी मिली। रामनाथ के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह व गले में कपड़े की पट्टी कसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की खबर फैलते ही वहां भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आरएस गौतम व सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी ने फिंगरप्रिंट दस्ते को बुलवाकर छानबीन कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

रामनाथ के बड़े पुत्र मायाराम यादव उर्फ लंबरदार ने बताया कि उनके परिवार की किसी से भी रंजिश नहीं है। दुकान के सामने से लगभग 35 कुंतल सरिया गायब है और कुछ सरिया इधर-उधर पड़ी मिली है। ऐसे में आशंका है कि सरिया लूटने के लिए ही वारदात अंजाम दी गई है।

बदमाश सरिया ले जाने के लिए ट्रक लेकर आए थे। वहीं, दुकान के भीतर रखा अन्य सामान सुरक्षित मिला है। पूराकलंदर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि पुलिस को दी गई तहरीर में सरिया लूटने को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है।


पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से जांच-पड़ताल कराई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed