{"_id":"72b1b3e198cc00ab7a75103839596875","slug":"bullets-fired-on-the-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर बाइकर्स ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर बाइकर्स ने बरसाईं गोलियां
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज में सोमवार रात बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से व्यापारी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा जबकि हमलावर भाग गए।
व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। व्यापारी को किस वजह से और किसने गोली मारी? ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के वैष्णव नगर ऊसरू निवासी प्रमोद पांडेय (23) की सोहावल में निजी मोबाइल कंपनी की एजेंसी है। सोमवार रात प्रमोद एजेंसी बंद करके बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी कैंट थाना क्षेत्र में सहादतगंज में बाइक सवार तीन हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां धंसने से प्रमोद बाइक समेत सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।
जबकि हमलावर भाग गए। जख्मी प्रमोद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।