{"_id":"888beb021d8cf32ec85e7b234547717e","slug":"brothers-house-burns-damage-to-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों के मकान जले, लाखों का क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों के मकान जले, लाखों का क्षति
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र के गांव कोटसराय में लगी आग से सगे भाइयों की गृहस्थी राख हो गई। आग की चपेट में आकर मकान निर्माण के लिए कुछ दिन पूर्व बैंक से निकलवाई गई दो लाख रुपये की नकदी भी जल गई।
पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे जीवनयापन को विवश है। घटना सोमवार देर शाम की बताई गई है।
कोटसराय गांव निवासी पप्पू और उनका सगा भाई रामलाल गांव के बाहरी हिस्से में छप्पर का आवास बनाकर जीवनयापन कर रहे थे।
इधर बीच पप्पू ने पक्का मकान निर्माण की तैयारी की थी और बैंक खाते से एक सप्ताह पूर्व दो लाख रुपया निकलवाया था। सोमवार की देर शाम अचानक छप्पर में आग लग गई।
जब तक परिवारीजन मामले की नजाकत समझ पाते आग की लपटें तेज हो गईं। आग ने पप्पू के छप्पर के आशियाने के साथ बगल स्थित उसके भाई रामलाल के छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हल्ला-गोहार पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की और सूचना फायर दस्ते को दी गई। फायर दस्ते ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
पीड़ित पप्पू ने बताया कि आग से छप्पर वाले आवास में रखी दो लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, राशन, चारपाई, बिस्तर, बर्तन आदि और भाई का 10 हजार रुपया व गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
मंगलवार की सुबह पीड़ित परिवार राख में कीमती सामान तलाशता नजर आया। अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल फायर दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण की जांच और क्षति का आंकलन कराया जा रहा है।